फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl students gave the message of environmental protection

Kaithal News: छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 23 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Girl students gave the message of environmental protection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय कन्या महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर भूगोल विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं ने पुराने छाते के कपड़े व घरेलू उपयोगी कपड़े के द्वारा बैग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

मुख्य अतिथि प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक उत्सव है, जो पर्यावरण आंदोलन की उपलब्धियों का सम्मान करता है। भविष्य की पीढिय़ों के लिए पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और इससे जुड़े अन्य कारक भी हैं। धरती को बचाने का आशय है। इसकी रक्षा के लिए पहल करना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पृथ्वी शब्द में जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण और इससे जुड़े अन्य कारक भी शामिल हैं। भूगोल विभाग अध्यक्ष डाॅ. राम जुवारी ने कहा कि पृथ्वी दिवस का सही मायने में मनाना सार्थक तब होगा जब विश्व का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति जागरूक होगा। इस मौके पर भूगोल की छात्राओं ने पर्यावरण बचाओ के लिए प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त पृथ्वी का संदेश देने के लिए कपड़े व पुराने छाते के कपड़े से बैग बनाए। कार्यक्रम में इतिहास प्राध्यापिका शीला, राजनीतिक शास्त्र प्राध्यापिका सुदेश एवं वाणिज्य प्राध्यापक शेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा भारती स्कूल में आयोजन

कलायत। शिक्षा समिति की ओर से संचालित शिक्षा भारती स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। छात्र व छात्राओं ने रोचक लघु नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों को पृथ्वी सुरक्षित रखने के सुझाव दिए गए। आठवीं के छात्र व छात्राओं ने व्यंग्य नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने पृथ्वी के सुंदर-सुंदर चार्ट बनाकर प्रदर्शन किया।


विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप बिढाण ने भविष्य में इस प्रकार की प्रस्तुतियों के लिए प्रेरित किया व बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य श्रीकांत आर्यन ने बच्चों को पारितोषिक रूप से सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्धाज ने पर्यावरण सुरक्षित रखने की जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता अमनदीप, सुखबीर सिंह, वर्षा रानी, सुनीता सहारन, ललित शर्मा, ओम प्रकाश, राज धारीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed