{"_id":"68b4ea1dfd77ba060f012f84","slug":"ghaggar-water-level-rises-villages-in-danger-of-flood-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137126-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घग्गर का जलस्तर बढ़ा, गांवों पर बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घग्गर का जलस्तर बढ़ा, गांवों पर बाढ़ का खतरा
Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। पहाड़ी क्षेत्र के साथ साथ मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते गुहला चीका से होकर गुजरने वाली घग्घर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों से घग्गर नदी में पानी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे घग्गर नदी के आसपास बसे हरियाणा के लगभग 36 गांवों के साथ पंजाब के भी कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
उधर, रविवार को हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पंजाब के जुलाहा गांव में तटबंध टूट गया। जिससे चीका क्षेत्र के गांव सिहाली और रत्ता खेड़ घड़ाम में खेतों में धान की फसल में पानी आ गया है। इससे करीब 10 एकड़ फसल के नुकसान का अंदेशा है। शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक 21 फीट के करीब घग्गर नदी का जलस्तर पहुंचा।
नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद किसानों की चिंता बढ़ी है। सिंचाई विभाग अनुसार रविवार को घग्गर नदी में 42 हजार 342 क्यूसिक पानी बह रहा है। चीका पटियाला रोड पर स्थित घग्गर नदी के पुल पर लगाए गए सरकारी गेज के अनुसार रविवार शाम छह बजे घग्गर नदी का जलस्तर 21 फीट पर बह रहा था। जबकि यहां पर खतरे का निशान 23 फीट पर दर्शाया गया है। यदि पानी का स्तर ओर बढ़ता है तो स्थिति बिगडऩे का पूरा पूरा अंदेशा है। तेजी से पानी बढऩे की सूचना मिलने के बाद आज डीसी कैथल प्रीति अधिकारियों के साथ गुहला पहुंची और घग्गर नदी का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान डीसी ने अधिकारियों को बाढ़ बचाव को लेकर सभी जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए। डीसी ने कहा कि घग्गर नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है, लेकिन फिर भी घग्गर के आसपास बसे गांवों के लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।