{"_id":"664a9e852b6e3d9dc0007f14","slug":"general-supervisor-inspected-evm-commissioning-work-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115959-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामान्य पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामान्य पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य निरीक्षण
Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 20 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. माधवी खोड़े चावरे ने रविवार को आईजी कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज व आरकेएसडी स्कूल में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग के कार्य का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को चुनाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जनरल ऑब्जर्वर के निरीक्षण दौरे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ मौजूद रहे।
चावरे ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 का मतदान 25 मई को होगा। इस चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना हम सब की पहली प्राथमिकता है। कमीशनिंग के कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य को बड़ी सावधानी से करें। कमिशनिंग के दौरान आयोग की गाइडलाइन का पूर्ण रूप अनुपालन होना चाहिए और गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि चारों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग, सिंबल अपलॉडिंग व चुनावी पार्टियों के लिए किट तैयार करने का कार्य चल रहा है। सारा कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। इस कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस मौके पर पूंडरी एआरओ एवं एडीसी सी जया श्रद्धा, कैथल एआरओ एवं एसडीएम सुशील कुमार, गुहला एआरओ एवं एसडीएम कृष्ण कुमार व कलायत एआरओ एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।