फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Garima ranked second in priority list of B.Sc Medical

Kaithal News: बीएससी मेडिकल की गरिमा वरीयता सूची में दूसरे स्थान पर

Wed, 10 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Garima ranked second in priority list of B.Sc Medical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से घोषित परिणामों में कॉलेज के बीएससी मेडिकल और नॉन-मेडिकल के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय मेरिट में स्थान प्राप्त किया। बीएससी मेडिकल की गरिमा ने 89.71 प्रतिशत अंक प्राप्त करके शीर्ष 10 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बीएससी मेडिकल की अवनीत ने 85.57 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नौवां स्थान प्राप्त किया। बीएससी नॉन मेडिकल की प्रियंका ने 89.45 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने इन विद्यार्थियों का अपने कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को पुरस्कार

कलायत। शिक्षा भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित शिक्षा भारती स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। इसमें कक्षा सातवीं से कक्षा 10वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेता पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन


प्रिंसिपल श्रीकांत आर्यन ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों को चार सदन आर्यभट्ट ,चरक, पाणिनि व सुश्रुत में बांटा। प्रतिस्पर्धा के लिए सदन में चार-चार बच्चे शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी में प्रत्येक सदन से आठ- आठ प्रश्न पूछे गए। इस क्विज में सुश्रुत सदन के छात्रों ने प्रथम व पाणिनि सदन के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चेयरमैन कुलदीप सिंह बिढाण ने विजेता टीम को बधाई दी। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज, अधिवक्ता अमनदीप सिंह, मनीषा, महावीर, मुकेश रानी, वर्षा रानी, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed