Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Garbage collection vehicle fails to reach Friends Colony; ADC directs DMC to find a solution.

Kaithal News: फ्रैंडस कालोनी में नहीं पहुंचती कूड़ा उठान की गाड़ी, एडीसी ने डीएमसी को दिए समाधान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicle fails to reach Friends Colony; ADC directs DMC to find a solution.
लघु सचिवालय में ​शिविर में समस्या सुनते एडीसी। संवाद
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में कूड़े के उठान, धान का भुगतान न आने और पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने, बिजली बिल दुरुस्त करवाने और परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न समस्याएं आईं। फ्रेंडस काॅलोनी निवासी ज्ञानी राम ने कहा कि उनके क्षेत्र में कूड़ा उठान करने वाला नहीं पहुंचता है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीसी ने नगर आयुक्त को जल्द इस समस्या का समाधान करवाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

----------
ये भी आईं शिकायतें
- फ्रेंडस काॅलोनी निवासी परमजीत ने शिकायत दी कि उनकी आर्थिक स्थित बहुत ही कमजोर है। उन्होंने एडीसी के समक्ष अनाज डिपो उपलब्ध करवाने की मांग रखी। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पाड़ला निवासी आशा देवी ने शिकायत की कि उनके गांव में पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। नैना निवासी भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार ने शिकायत की कि उनका बिजली विभाग की ओर से बिजली बिल में जुर्माना लगाया हुआ है, इस बिल की राशि को माफ करवाने की मांग की।

---------
एडीसी डॉ. सुशील ने लोगों से आह्वान किया कि कैथल के लघु सचिवालय, कलायत व गुहला के उपमंडलों में समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, इसलिए सभी सुबह 10 से 12 बजे के बीच अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, ताकि समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाया जा सके।

लघु सचिवालय में शिविर में समस्या सुनते एडीसी। संवाद

लघु सचिवालय में शिविर में समस्या सुनते एडीसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed