{"_id":"6a075ab1b6e7f4ed1b0d7573","slug":"garbage-collection-resumes-in-the-city-after-14-days-100-tonnes-of-garbage-removed-on-the-first-day-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149385-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 14 दिन बाद शहर में शुरू हुआ कचरे का उठान, पहले दिन हटाया गया 100 टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 14 दिन बाद शहर में शुरू हुआ कचरे का उठान, पहले दिन हटाया गया 100 टन कूड़ा
विज्ञापन
कैथल के जींद रोड पर सफाई करता कर्मचारी। संवाद
कैथल। शुक्रवार को शहर में पिछले 14 दिनों से सड़कों पर जमा कचरे का उठान आखिरकार शुरू हो गया। पहले दिन करीब 100 टन कचरा का उठान हुआ है। इससे दुकानदारों को राहत मिली है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 1 मई से अपनी मांगों के लिए नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हुए थे। इसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। हड़ताल के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 600 टन कचरा जमा हो गया था। सुबह शहर के कई इलाकों में सफाई कर्मचारी सड़कों पर झाड़ू लगाते और कचरा उठाते दिखाई दिए। नगर परिषद की गाड़ियां और सफाई टीमें अलग-अलग वार्डों और मुख्य मार्गों पर पहुंचीं और कई दिनों से जमा कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया। शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।
धरने के दौरान सड़कों के किनारे और गलियों में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया था। जगह-जगह पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, कागज के टुकड़े और गली-सड़ी सब्जियां पड़ी हुई थीं। बढ़ते कचरे के कारण आसपास दुर्गंध फैलने लगी थी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़क तक फैल गए थे जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही थी। सबसे अधिक परेशानी दुकानदारों और राहगीरों को उठानी पड़ रही थी। बाजार क्षेत्रों में दुकानों के बाहर जमा कचरे से दुर्गंध आ रही थी। नाक पर कपड़ा बांधकर निकलना मजबूरी बन गया था। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर बैठना बंद कर दिया था।
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अभी करीब 400 टन कचरा उठाया जाना बाकी है। शहर को पूरी तरह साफ करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य की जा सके। सफाई कार्य शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शहर फिर से स्वच्छ नजर आएगा।
विज्ञापन
दुकानदार सरूप सिंह, मनप्रीत सिंह का कहना है कि कई दिनों से सफाई नहीं होने से आसपास का वातावरण खराब हो गया था। वहीं राहगीरों को भी सड़कों से गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बीमार होने का खतरा बढ़ गया था। तेज हवा चलने के कारण दुकानों में गदंगी आ रही थी।
सफाई कर्मी संगठन के पदाधिकारी विकी टांक ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सरकार के प्रतिनिधियों और सफाई कर्मचारी संघ की स्टेट कमेटी के बीच विभिन्न मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी जायज मांगों को आगामी 30 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। इस लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद कर्मचारी नेताओं ने फिलहाल अपनी हड़ताल को स्थगित करने और तुरंत प्रभाव से काम पर लौट आए हैं।
नगरपरिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने बताया कि कचरा का उठान कार्य शुरू हो गया है। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। अब जल्द शहर जल्दी गंदगी मुक्त कर दिया जाएगा। शहर का वातावरण स्वच्छ रहेगा।