{"_id":"688d2e8589f7c72a5106ce94","slug":"gar-first-saras-second-in-the-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1005-135669-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्पर्धा में सागर प्रथम, सारस द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्पर्धा में सागर प्रथम, सारस द्वितीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कमलापुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा कक्ष स्वच्छता और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं को आकर्षक और रचनात्मक ढंग से सजाया।
प्रिंसिपल सुनील जिंदल की अगुआई में गठित निर्णायक मंडल ने सभी कक्षाओं का अवलोकन किया। कक्षा स्वच्छता प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं-ए प्रथम और कक्षा 7वीं-बी द्वितीय स्थान पर रही। इसके बाद आयोजित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से मनमोहक और सजावटी मॉडल बनाए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का ध्यान खींचा।
इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के सागर ने प्रथम, छठी कक्षा के सारस ने द्वितीय और इशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सुनील जिंदल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में स्वच्छता और रचनात्मकता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता नरेश मौन, दिलबाग सिंह, संजय वशिष्ट, गोपाल कपूर, मनजीत सिंह, जसबीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, सतपाल धीमान, सुदेश रानी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।