फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ganesh festival is in full swing, voices of devotion resonate in the bhajan evening

Kaithal News: गणेश महोत्सव की धूम, भजन संध्या में गूंज रहे श्रद्धा के स्वर

Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival is in full swing, voices of devotion resonate in the bhajan evening
08 सीवन में आयोजित भजन संध्या में भजन गाती गायक। संस्थान  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। शांति मोहल्ला में चल रहे श्री गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार रात भव्य संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। संकीर्तन श्री लाडली श्याम की दीवानी संकीर्तन मंडल की ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया।

समिति सदस्य राहुल कक्कड़ ने बताया कि शांति मोहल्ला सेवा समिति हर साल की तरह इस बार भी गणपति महोत्सव को धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग संकीर्तन मंडल यहां पहुंचकर भजन संध्या का आयोजन कर रहे हैं, जिससे वातावरण में भक्ति और उल्लास का संचार होता है।
विज्ञापन


भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका गिन्नी मिढा ने जब “तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा हमारी” भजन प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। वहीं भजन गायिका पूनम ने भी अपनी मधुर वाणी से मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर झांकी रही। भव्य सजावट से सजी इस झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के समापन पर भगवान गणपति की आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर निखिल, रमेश, मिंटू, अंजू, मीना, वीणा, दीपा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

08 सीवन में आयोजित भजन संध्या में भजन गाती गायक। संस्थान 

08 सीवन में आयोजित भजन संध्या में भजन गाती गायक। संस्थान - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed