{"_id":"645fe9dbf453fefc3e07d574","slug":"fury-expressed-in-support-of-players-in-pai-kaithal-news-c-18-1-120477-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई में खिलाड़ियों के समर्थन में जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई में खिलाड़ियों के समर्थन में जताया रोष
Sun, 14 May 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
पाई। ग्रामीणों की तरफ से किसान चौक पर खिलाड़ियों के समर्थन में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने शनिवार को रोष जताया और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज मोहन शरण का पुतला फूंका।
ग्रामीणों ने बताया कि कई पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जांच की मांग के लिए काफी समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस प्रशासन के इस व्यवहार और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग के लिए जगह-जगह धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
पाई के ग्रामीणों ने भी बेटियों को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में धरना शुरू कर दिया है। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रचारक करतार सिंह, बलवान, राजा राम, धर्मपाल, नफा, मंगता, बजिंद्र, महाबीर, किताबा मौजूद रहे। संवाद