{"_id":"666f7e0cd03bc02d10011464","slug":"freedom-from-diseases-is-possible-by-doing-yoga-kaithal-news-c-18-1-knl1004-411784-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग करने से रोगों से मुक्ति संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग करने से रोगों से मुक्ति संभव
Mon, 17 Jun 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला/चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी सूरजभान सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यातिथि सूरजभान ने कहा कि योग में इतनी शक्ति है कि इससे जटिल रोगों को भी ठीक किया जा सकता है।
सिंगला ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है, ऐसे में हर एक व्यक्ति को योग से अवश्य जुड़ना चाहिए। शिविर में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व हरीश प्रेमी ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। इस मौके पर भाविप के शाखा अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि योग से मनुष्य न केवल शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनता है, बल्कि मानसिक व आध्यात्मिक तौर पर मजबूत बनता है।
शिविर में भाविप व भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षक अमित महाजन, रविंद्र बॉबी, राजेश कुमार, नानक शर्मा, दीपक सिंगला ने साधकों को मरकट आसान, हस्तपादुउतान आसन, मंडूक आसन, उष्टआसान, ताड़ासन, भद्रासन के साथ साथ प्राणायाम में आलोम विलोम, कपालभाति, शीतली व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
भाविप द्वारा चलाए गए जल बचाओ अभियान के संयोजक डॉ. मनोज गांधी ने जल का महत्व बताते हुए सभी को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साथ किया गया। शिविर के अंत में बीपी व शुगर जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें साठ से अधिक साधकों की जांच की गई।