फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 15 lakh in the name of selling plot

Kaithal News: प्लॉट बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी

Mon, 19 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 15 lakh in the name of selling plot
कैथल। जिले के चिरंजीव कॉलोनी में 200 गज का प्लॉट बेचने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने वही प्लॉट पहले किसी और व्यक्ति को बेच रखा था, जबकि बाद में 25 लाख रुपये में अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया। मकान की फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी और कब्जा भी दिला दिया। कुछ दिनों बाद व्यक्ति जब अपने प्लॉट पर पहुंचा, तो पाया कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में निर्माण करने वाले व्यक्तियों से जब उसने पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह प्लॉट पहले से खरीदा हुआ है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है बार-बार पूछने पर आरोपियों ने उसके 10 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन 15 लाख रुपये अभी तक वापस नहीं किए हैं। जब भी वह आरोपियों से पैसे मांगने गया, तो उन्होंने टालमटोल की। अब आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed