फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of more than one crore was shown in the vegetable gardens of foreign countries

Kaithal News: विदेश के सब्जबाग दिखा एक करोड़ से अधिक की ठगी

Mon, 15 May 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of more than one crore was shown in the vegetable gardens of foreign countries
कैथल। विदेशों में जाकर डॉलर, यूरो, पौंड और अन्य विदेशी करेंसी कमाने की चाह में जिले के युवा परिजनों की खून पसीने की कमाई गंवा रहे हैं। हर रोज ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें युवक एजेंटों के झांसे में आकर लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो रहे हैं। रविवार को ऐसे चार मामले सामने आए, जिसमें चार युवकों से एक करोड़ 74 हजार रुपये की ठगी की बात सामने आई है। कोई जमीन बेचकर तो कोई ब्याज पर रुपये लेकर विदेश जाने का सपना संजोए था।
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर बनाया कोलकाता में बंधक, 68.74 लाख ठगे
गांव करोड़ा निवासी वेदपाल ने पूंडरी थाने में शिकायत दी कि दिसंबर 2018 से उसकी जान पहचान गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश के साथ थी। आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 में उससे कहा कि वह विदेश भेजने का कार्य करता है। वह शिकायतकर्ता के बेटे भूपेंद्र को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 42 लाख रुपये लगेंगे। कई दिन बाद आरोपी रमेश फिर उसके घर गांव करोड़ा में आया और भूपेंद्र व उनके पड़ोसी राजेश को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये में बात तय की। आरोपी रमेश ने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर दोनों युवकों को विदेश भेज देगा। 19 जून 2021 आरोपी उनके घर आया और पांच लाख 50 हजार रुपये ले गया। 22 अक्टूबर 2021 को रमेश व उसकी पत्नी अनीता फिर घर आए और कहने लगे बच्चों का वीजा लग गया और ढाई लाख रुपये ले गए। इसी प्रकार और राशि लेकर वे दोनों युवकों को दिल्ली से कोलकाता ले गए, जहां 3-4 दिनों तक होटल में ठीक-ठाक रखा। फिर कहने लगा कि अमेरिका की टिकट हो गई है। दोनों युवकों को फर्जी टिकट दिखाकर इको पार्क कोलकाता लाया गया और मारपीट की गई। उनकी कनपटी पर गन रखकर परिजनों को फोन कराया गया कि वे अमेरिका पहुंच गए हैं, बाकी की पेमेंट कर दें। 30 अक्टूबर को आरोपी रमेश व उसका लड़का रोहित करोड़ा आए और उससे 13 लाख रुपये ले गए। आरोपियों ने अलग-अलग समय में उनसे 68 लाख 74 हजार रुपये ले लिए। 10 नवंबर को उसके बेटे भूपेंद्र का फोन आया और कहने लगा कि आरोपियों ने उनको बंधक बनाया हुआ है। पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया है। वे मौका देखकर अपनी जान बचाकर निकल आए हैं। इसके बाद पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जल्द लौटाने की बात कही। बाद में आरोपी ने समझौता कर दोबारा सितंबर 2022 में भूपेंद्र को विदेश भेजने की बात कही और उसे इंडोनेशिया जकार्ता भेज दिया। वहां भी उसके बेटे को भूखा प्यासा रखा गया व टॉर्चर किया। अब आरोपियों से रुपये वापस देने की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अमेरिका भेजने के नाम पर सात लाख ठगे-
गांव रसीना निवासी प्रदीप कुमार ने पूंडरी थाने में शिकायत दी कि मई 2022 में उसकी मुलाकात विशाल कॉलोनी चांदपुर जिला यमुनानगर निवासी रोशन व गगन देव भारती से यमुनानगर में हुई। आरोपी गगन देव भारती ज्योतिष का कार्य करता है। उसने उसे कहा कि वह और उसका बेटा रोशन मिलकर युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने अपने बड़े भाई अनिल को अमेरिका भेजने के लिए बातचीत की। इस पर आरोपियों ने कहा कि एंबेसी में उनकी सीधे तौर पर सेटिंग है। 25 लाख रुपये में अनिल का टूरिस्ट वीजा अमेरिका के लिए लगवा देंगे। उन्होंने पैसों की डिमांड की। उसने आरोपियों को अलग-अलग माध्यमों से सात लाख रुपये दे दिए। राशि देने के बाद भी जब उसे भाई का वीजा नहीं आया और न ही एंबेसी से कोई लेटर आया तो उसने आरोपियों से अपने पैसे और अनिल कुमार का पासपोर्ट वापस मांगे। अब तक आरोपियों ने न तो पासपोर्ट वापस किया और न ही पैसे वापस किए। पैसे व पासपोर्ट मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुर्तगाल भेजने के नाम पर दुबई भेज दिया, एक माह का दिया वीजा, छह लाख की ठगी
सैणी मोहल्ला पूंडरी निवासी मीरा देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा मोहित विदेश जाने का इच्छुक था। सुभाष सैणी उनके शहर का लोकल व्यक्ति है। वह युवकों को बाहर भेजने का कार्य करता है। उन्होंने उससे फोन पर संपर्क किया। इस पर आरोपी सुभाष ने बताया कि 7-8 लाख रुपये में वह उसके बेटे को पुर्तगाल भेज देगा। साथ ही वहां पर तीन साल का अच्छी कंपनी का वर्क परमिट दिलवा देगा। शुरू में दो लाख 50 हजार रुपये, युवक के पासपोर्ट की फोटो कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे। आरोपी की पत्नी पूजा सैणी ने कहा कि जितनी जल्दी रुपये व कागजात जमा होंगे, उतना जल्दी काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद 30 मई 2022 को वे दो लाख रुपये नकद दे आए और पासपोर्ट की कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटो दे दी। उसकी पत्नी ने बताया कि सुभाष दुबई गया हुआ है। वह वहीं से तत्काल में वीजा लगवा देगा। अगले दिन सुभाष की व्हाट्सएप कॉल आई कि पासपोर्ट की फोटो कॉपी क्लीयर नहीं है। फोन से फोटो खींचकर दोबारा भेज दो व 50 हजार रुपये और खाते में डाल दो। आठ जून 2022 को आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया और बात करवा दी। जल्द ही उसे आगे पुर्तगाल भेजने की बात भी कही और बाकी पेमेंट मांगी। आरोपी झूठ बोलकर उनसे रुपये मांगता रहा। जब उन्होंने जल्द बेटे को पुर्तगाल भेजने की बात कही तो आरोपी लड़ने लगा व उसके बेटे को भी कमरे से बाहर निकाल दिया। उस रात उसका बेटा बस स्टॉप पर सोया व दुबई पुलिस की सहायता से उसने उपरोक्त आरोपियों के पार्टनर से पासपोर्ट लिया। जब दूसरे एजेंट से अपने बेटे को बाहर निकलवाने की बात की तो उसने कागज चेक करके बताया कि वीजा केवल एक ही महीने का था, जो एक्सपायर हो चुका है व अब इस पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने ब्याज पर तीन लाख 50 हजार रुपये लेकर एजेंट के माध्यम से उसे दुबई से निकलवाया। जब वे आरोपी के घर रुपये वापस मांगने गए तो उसने अपशब्द कह जान से मारने की धमकी दी।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, नकली वीजा दे दिया
गांव धमतान साहिब तहसील नरवाना जिला जींद निवासी दिलबाग सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात संजीव कुमार नाम के व्यक्ति से हनुमान वाटिका में हुई। वह कहने लगा कि वह बच्चों को विदेश भेजने का कार्य करता है। इस पर उसने कहा कि वह भी ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। इसे लेकर उनकी 24 लाख रुपये में बात हुई। आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में 24 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में वीजा नकली दे दिया। जब उसने अपना वीजा ऑनलाइन चेक किया तो वह नकली पाया। इस संबंध में जब आरोपी से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह पैसे वापस कर देगा। आरोपी ने तीन लाख रुपये तो वापस कर दिए हैं और अन्य बकाया पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed