फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of five lakhs on the pretext of making a clerk in the assembly

विधानसभा में क्लर्क भर्ती करवाने का झांसा दे ठगे पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs on the pretext of making a clerk in the assembly
कैथल। विधानसभा में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने महिला से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसल निवासी मंजू ने बताया कि करीब 14 महीने पहले उसकी जान पहचान जसबीर सिंह से हुई थी, जो खुद को ढांड का निवासी बताता था। उसने बताया था कि कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी उसके मकान हैं। इसके बाद दोनों की बातचीत होती रही। एक दिन जसबीर ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी संगीता डीएसपी है। वह खुद भी मंत्रियों के साथ उठता-बैठता है। किसी भी विभाग में जब नौकरी आएगी तो वह उसे नौकरी दिलवा देगा। एक दिन उसका फोन आया कि विधानसभा में क्लर्क की नौकरी निकली है। वह उसे यह नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये देने होंगे। फोन आने के बाद महिला ने घरवालों से बातचीत कर हां कर दी। जसबीर ने महिला को बताया कि रुपये नकद देने होंगे, वह भी एक साथ। मंजू ने रुपये के लिए एक दो-दिन का समय मांगा। मंजू के पास उस समय दो लाख रुपये थे और तीन लाख रुपये उसके पिता ने गांव के दो लोगों से ब्याज पर लेकर दिए। पांच लाख रुपये का प्रबंध कर मंजू ने जसबीर को फोन किया। जसबीर सिंह ने कहा कि वह ढांड में नहीं है। उसके लड़के अजय और विजय उसकी पत्नी संगीता के साथ पंचकूला से आएंगे। उसने जब ढांड बस अड्डे पर संगीता को पैसे दिए तो उसके साथ दो लड़के भी थे, जो अजय व विजय नाम बता रहे थे। संगीता ने उसे वहां भी बताया कि वह डीएसपी है। उसका काम जल्द हो जाएगा। इसके बाद जसबीर ने उसे रोल नंबर भी दिया और 10 फरवरी को साक्षात्कार होने की जानकारी दी। इसके बाद 10 फरवरी को वह चंडीगढ़ पहुंची। जहां जसबीर ने उसे एक पेपर लाकर दिया, जिसमें सभी उत्तर पहले ही दिए गए थे। पेपर दिखाने के बाद उसे ढांड छोड़ दिया गया। इसके बाद जब कोई परिणाम नहीं आया तो उसने जसबीर से बात की। जसबीर उसे लगातार झांसा देता रहा। बाद में उसने धमकी देनी शुरू कर दी। उसे बाद में पता चला कि न तो आरोपी की पत्नी डीएसपी थी और न ही विधानसभा में कोई भर्ती निकली थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में जसबीर, संगीता, विजय और अजय के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed