फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 22 lakhs in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी

Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 22 lakhs in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव फरल में एक व्यक्ति के साथ उसके दो बेटों को अमेरिका भेजने के नाम पर 22 लाख 37 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में ठगी के सदमे से व्यक्ति की मां की मौत हो गई। इसके बावजूद आरोपियों ने न तो उसके बेटों को अमेरिका भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए।
पुलिस को दी शिकायत में फरल निवासी रमनपाल ने बताया कि उसकी मां ने उसी के गांव की रहने वाली इस समय कुरुक्षेत्र के झांसा रोड पर रहने वाली संन्यासिन सीतो देवी ऊर्फ शिवानंद को अपना गुरु माना था। सीतो देवी का उनके घर आना-जाना था। उसके दो बेटे रजत और अनुराग विदेश जाना चाहते थे। सीतो देवी ने उसे और उसकी मां को कहा कि उसकी गुरु कुरुक्षेत्र निवासी सरस्वती गिरी उर्फ मुकेश चौहान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए इस्कान (हरिद्वार) माध्यम से विदेश भेजने का काम करती है।
विज्ञापन

उसके बच्चों को भी इस्कान इंटरनेशनल के माध्यम से अमेरिका भेजकर कामयाब कर सकती है। वे उनकी बातों में आ गए और दोनों बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर 36 लाख रुपये देने को कहा। पहले छह लाख और बाकी बाद में देने की बात कही। 14 जुलाई 2022 को उसके दोनों बच्चों के कागजात और छह लाख रुपये ले गए। इसके बाद 24 जुलाई को उनके पास फोन आया कि उनकी फाइल लगा दी है। इसके लिए तीन लाख रुपये भेज दो। इसके बाद उन्होंने उनके बताए बैंक खाते में तीन लाख रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 17 अगस्त को सरस्वती गिरी का फोन आया कि स्पांसरशिप के लिए पैसे देने होंगे। इसके बाद इसी दिन 37 हजार और 49 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिए। 18 अगस्त को तीन लाख रुपये दोनों नकद ले गए। 22 अगस्त को फिर 49 हजार रुपये बैंक खाते में और एक लाख 51 हजार रुपये दूसरे खाते में डलवा दिए। चार सितंबर को घर से आरोपी चार लाख रुपये ले गए। पांच सितंबर को 11 हजार रुपये व 49000 रुपये, 15 सितंबर को 49 हजार रुपये और 21 हजार रुपये, 29 सितंबर को 14 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उनसे बातचीत होती रही। इसके बाद उनका फोन आया कि वीजा आ गया है। दो लाख रुपये दे दो। इसके बाद फोन आया कि फ्लाइट दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से है। इसके बाद दो अक्तूबर को काॅल आइॡ्ई कि 14 अक्तूबर की फ्लाइट है।

इसके बाद आरोपियों ने कहा कि उनका वीजा रद्द हो गया है। उन्हें रुपये लौटाने की बात कही। यह बात घर पता लगने पर उसकी मां को आघात पहुंचा और उसकी मां इस सदमे के कारण 29 अक्तूबर को चल बसीं। इसके बाद आरोपियों से पैसे मांगे, लेकिन आरोपी नहीं मिले। इस तरह से आरोपियों ने उससे कुल 22 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सीतो देवी उर्फ शिवानंद व सरस्वती गिरी उर्फ मुकेश चौहान, साहिल और कोमल गिरी के खिलाफ 22 लाख 37 हजार रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed