फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fraud from jewelery seller

सोना लेने की बात कहकर आभूषण विक्रेता से धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
fraud from jewelery seller
कैथल। भागल गांव में सोना लेने की बात कहकर ठग ने आभूषण विक्रेता से 49 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव भागल निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के मुख्य बाजार में उसकी आभूषण की दुकान है। नौ फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे वह और उसके पिता पवन कुमार दुकान पर थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार में दुकान पर आया। उसने सोने की चेन लेने की बात कही। युवक ने दुकान से 10 ग्राम सोने की चेन पसंद की। युवक ने कहा कि उसके पास नकद रुपये नहीं हैं। वह फोन से बैंक खाते में रुपये जमा करवा देगा। उसके बाद आरोपी ने 49 हजार 500 रुपये खाते में जमा करने की बात कहकर फोन में स्क्रीन शॉट दिखाया। इससे उसके पिता का विश्वास हुआ कि रुपये बैंक खाते में जमा हो गए हैं लेकिन उनके पास मैसेज नहीं आया। आरोपी ने कहा कि थोड़ी देर में मैसेज आ जाएगा और उन्होंने विश्वास कर लिया। उसके बाद रुपये नहीं आने पर आरोपी से फोन पर बात की तो पहले वह कई दिन तक समय देता रहा और बाद में रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed