{"_id":"67db1b450322f10f330ecfff","slug":"fourth-accused-arrested-in-murder-case-of-youth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-605640-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक की हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक की हत्या के मामले में चौथा आरोपी काबू
Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजौंद क्षेत्र के सौंगल गांव में एक युवक हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौथा आरोपी काबू कर लिया है। मामले में थाना राजौंद प्रभारी एसआई राजकुमार ने जांच करते हुए सौंगल निवासी आरोपी चांदी को को गिरफ्तार किया है।
पाडला निवासी अंकुश ने शिकायत दी थी कि उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस आदि के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया।
शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर कई लोग भीतर आए मारपीट करने लगे। इनमें से सन्नी ने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे वह नीचे गिर गया। रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। सिर पर लगी चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपियों ने मारपीट बंद कर दी। वे प्रिंस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजौंद थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अमन सौंगल निवासी विनोद का भांजा है। जो विनोद का गांव में किसी के साथ झगड़ा हो गया था। उसने अमन से बोलकर अमन के दोस्त झगड़े के लिए बुलाए थे। विनोद ने गांव में रुक्का मारा कि मैंने बाहर से बंदे बुलाए है। पड़ोसियो ने बाहर के लोगों को गांव से वापस भेजने के लिए मारपीट की। अजय व एक अन्य आरोपी सन्नी ने मृतक को डंडा मारा जिससे वह गिर गया। विनोद व अन्य प्रिंस को उनके घर अंदर ले गए व उनका प्लान ये था कि मौत का मामला जिससे झगड़ा हुआ था उनके सिर मंड देंगे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चांदी भी विनोद के साथ आपराधिक षड्यंत्र में शामिल था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।