{"_id":"5f4a90a18ebc3e19666ca613","slug":"four-policeman-and-bakn-employee-with-65-new-corona-positive-kaithal-news-knl42413628","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पुलिस व बैंक कर्मियों सहित जिले में मिले 65 कोरोना संक्रमित केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पुलिस व बैंक कर्मियों सहित जिले में मिले 65 कोरोना संक्रमित केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को 65 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें से 22 महिलाएं और 40 पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। संक्रमितों में से ज्यादातर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में आइसोलेट किया गया। कुछ लोगों को होम आइसोलेट भी किया गया है।
खरादिया मोहल्ला में संक्रमित मिला 53 वर्षीय व्यक्ति और जनकपुरी कॉलोनी में संक्रमित मिला 51 वर्षीय व्यक्ति पुलिस कर्मचारी हैं। इन दोनों को किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण संक्रमण हुआ है।
प्रताप गेट पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए छह लोग एक क्लब के सदस्य हैं, जो किसी कार्यक्रम में इकट्ठे हुए थे। उनमें से एक के पॉजिटिव आने के बाद अन्य के भी जांच हेतु सेंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
नेहरू गार्डन कॉलोनी में एक 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसे पहले से संक्रमित मिले व्यक्ति के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है। शहर की बैंक कॉलोनी में मिले चार संक्रमित पहले से पॉजिटिव मिले डेयरी संचालक के कांटेक्ट हैं, जिनका जांच के लिए सेंपल लिया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिरंजीव कॉलोनी में मिले दो संक्रमित भी पॉजिटिव के कांटेक्ट हैं।
सीवन क्षेत्र में मिले पांच लोगों को भी पॉजिटिव के कारण संक्रमण हुआ है, जो दो दिन पहले संक्रमित पाया गया था। इसके अलावा चंदाना गेट पर मिले दो पॉजिटिव व रेलवे स्टेशन पर मिले दा केस भी पहले से संक्रमित मिले लोगों के कारण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हुडा सेक्टर 20 में पॉजिटिव मिले चार व सेक्टर 19 में संक्रमित मिले दो लोगों को किसी संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 1001 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। उनमें से 601 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 391 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 18 केस रिकवर हुए हैं।
गुहला में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, 14 केस मिले संक्रमित
गुहला-चीका। गुहला क्षेत्र में शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। एसएमओ डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि इनमें एक गुहला कोर्ट से अधिकारी भी शामिल है। वार्ड नंबर 6 में छह मामले व अरनौली गांव से दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा थेह बुटाना, पुलिस थाना चीका, वार्ड नंबर सात व गांव बलबेहडा में भी एक-एक कोरोना केस पाया गया है।
भाना के एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव
राजौंद। गांव भाना के एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि गांव भाना में 19 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय व्यक्ति व 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को 19 वर्षीय युवक ने पीएचसी करोड़ा में कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 29 अगस्त को गांव में जाकर उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें एक महिला व एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को युवक अपनी माता के साथ पूंडरी किसी माता के मंदिर माथा टेकने गए थे।
कलायत क्षेत्र में मिले पांच केस
कलायत। नगर व क्षेत्र में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपमंडल के गांव शिमला में लगाए गए कोविड-19 जांच कैंप में एक महिला व 2 बैंक कर्मचारी सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बात्ता गांव व खेड़ी सेरखां में भी एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति सिंह ने बताया कि शिमला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड-19 जांच कैंप लगाया गया था। जांच के दौरान 105 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें 2 बैंक कर्मचारी व एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पूर्व में शिमला गांव से कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पारिवारिक सदस्य हैं।