{"_id":"66d65727c8e4e16009098ef4","slug":"four-players-won-five-medals-in-wushu-kaithal-news-c-18-1-knl1004-466283-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वुशू में चार खिलाड़ियों ने झटके पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वुशू में चार खिलाड़ियों ने झटके पांच पदक
Tue, 03 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 30 से एक सितंबर को हुई राज्य सीनियर महिला व पुरुष वूशु प्रतियोगिता में इंडोर स्टेडियम कैथल के चार खिलाड़ियों ने पांच पदक झटके। यह जानकारी सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने दी।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ायों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक और तीन कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में मोनिका ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ताओलू के ताइजिक्वान इवेंट में स्वर्ण पदक और ताइजिजियान तलवार इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता।
ट्विंकल धीमान ने शानदार प्रदर्शन किया और चंगकवान इवेंट में कांस्य और गुंशु, लाठी इवेंट में भी कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में विशाल ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
अभिषेक ने 70 किलो भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा, कोच रीता रानी व अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।