{"_id":"65b81b5db0f940ac53017a14","slug":"four-players-won-bronze-in-hockey-kaithal-news-c-18-1-knl1004-315862-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार खिलाड़ियों ने हॉकी में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार खिलाड़ियों ने हॉकी में जीता कांस्य
Tue, 30 Jan 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव हाबड़ी स्थित हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम में कांस्य पदक जीते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि 21 से 27 जनवरी तक तमिलनाडु के चेन्नई में हुई खेलो इंडिया यूथ प्रतियोगिता में गांव हाबड़ी स्थित हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी विकास, सुनील मान, राहुल व अमनदीप प्रतियोगिता में भाग लिया था।
कोच गुरबाज ने बताया कि हरियाणा टीम का पहला मुकाबला महाराष्ट्र से हुआ, जिसमें छह-एक से महाराष्ट्र की टीम को हरियाणा की टीम ने हरा दिया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को चार-तीन से हराया। तीसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड की टीम को चार-तीन से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने झारखंड की टीम को पांच-एक से हराया और कांस्य पदक जीत लिया। इस जीत पर जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक, कोच सुरेंद्र प्रताप सहित गांव व परिजनों ने चारों खिलाड़ियों को बधाई दी।