{"_id":"62c1f5f84f5b4f08405547d5","slug":"four-people-injured-in-two-cases-of-assault-kaithal-news-knl11347947","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दो मामलों में चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मारपीट के दो मामलों में चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजौंद थाना में दी शिकायत में कसान निवासी नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि एक जुलाई को रात के साढ़े नौ बजे गांव के ही आदित्य, किताब सिंह और रामदेव ने उसको मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में ग्योंग निवासी जगबीर ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। कई साल पहले उनकी जमीन का बंटवारा हुआ था। बंटवारे के बाद से ही उसका ताऊ दिलबाग और उसके पुत्र उनके परिवार से रंजिश रखे हुए थे। बंटवारे के हिसाब से उन्हें अपने से ताऊ से दो कनाल भूमि लेनी दी। कई बार बोलने के बाद भी उसका ताऊ जमीन देने को राजी नहीं हो रहा था। दो जुलाई को सुबह आठ बजे उसके पिता जगदीश और दादा बीरू राम अपने खेतों में काम कर रहे थे। वह भी खेत में ही मौजूद था।
विज्ञापन
इस बीच उसका ताऊ दिलबाग और उसके बेटे सुभाष व सिल्लू ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। वह पिता और दादा को छुड़वाने के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने दादा बीरू की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।