{"_id":"64d3ee0a56d06ab31201bf19","slug":"four-out-of-11-complaints-were-settled-in-the-open-court-kaithal-news-c-18-1-knl1004-193286-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुले दरबार में 11 शिकायतों में से चार का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुले दरबार में 11 शिकायतों में से चार का किया निपटारा
Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन स्थित कार्यालय में उपभोक्ता फोरम की तरफ से खुला दरबार लगाया गया। इस मौके पर फोरम के अध्यक्ष आरके खन्ना ने बिजली से संबंधित समस्याएं सुनी। खुले दरबार में 11 में से चार शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस मौके पर जिले के अलग-अलग स्थानों से निगम से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे थे। फोरम के अध्यक्ष आरके खन्ना ने बताया कि वह उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित समस्याओं के निपटारे को लेकर एक महीने में एक बार यह खुला दरबार लगाया जाता है। इस खुले दरबार में उन लोगों की शिकायतें लेकर समाधान करवाया जाता है, जिन शिकायतों का निपटारा स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की तरफ से नहीं हो पाता है। इसके साथ ही इस दरबार में वे शिकायत भी नहीं ली जाती, जिनका कोई कोर्ट केस चल रहा हो।
सात शिकायतें डाली अपील में ः आरके खन्ना ने बताया कि बुधवार को लगाए गए खुले दरबार में 11 शिकायतें आई थी। इसमें से चार का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। यह शिकायतें बिजली के बिल से संबंधित थी। वहीं, अन्य सात शिकायतों को अगली बैठक में अपील के लिए डाला गया था। इनका समाधान अगली बैठक में किया जाएगा। यह सभी शिकायतें बिजली के कनेक्शन से संबंधित थी।
विज्ञापन
इस मौके पर एक्सईएन मुनीष, गौरव, एसडीओ आशीष गौतम, केशव, संदीप टांक, सपना, प्रिंस बूरा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।