फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four nominations for Pradhan and 24 for councillor from Kalayat Nagar Palika

Kaithal News: कलायत नपा से प्रधान के लिए चार और पार्षद के लिए 24 का नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Four nominations for Pradhan and 24 for councillor from Kalayat Nagar Palika
25 कैथल। सीवन में नामांकन करने के लिए पहुंचे प्रत्याशी। संवाद 
कैथल। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन काफी संख्या में पार्षदों ने तीनों नगर पालिकाओं में आवेदन किया। इसके तहत कलायत नगर पालिका से प्रधान पद के लिए चार और पार्षद के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूंडरी से प्रधान पद के लिए दो और पार्षद पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा। जबकि सीवन से प्रधान पद के लिए तीन और पार्षद पद के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जो 17 फरवरी तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को यानी 15 फरवरी को पूंडरी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें गुड्डी देवी और बबली गोस्वामी शामिल रही। वहीं, पार्षद पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर 16 से अशोक कुमार व पिंकी, वार्ड नंबर सात से कांता देवी, ईशम सिंह और नवजोत, वार्ड नंबर छह से रितु, रिंकी, पूजा रानी व सुदेश कुमारी, वार्ड नंबर 10 से बलजीत और वार्ड नंबर नौ से ज्योति कात्याल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कलायत नगर पालिका से प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें आशीष, राजू राम कौशिक, शशिबाला व मनप्रीत शामिल हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर एक से नैना, वार्ड नंबर दो से सौरव व आशीष, वार्ड नंबर तीन से अन्नु व सुनीता, वार्ड नंबर पांच से प्रीति, वार्ड नंबर छह से सुरेंद्र व सतपाल, वार्ड नंबर सात से राजेश, वार्ड नंबर आठ से महिपाल व रजत, वार्ड नंबर नौ से संजय व अनिरूद, वार्ड नंबर 10 से विनोद व रामनिवास, वार्ड नंबर 11 से विनोद पुत्र टेक राम, चिमन लाल व विनोद पुत्र राजकुमार वार्ड नंबर 12 से हरविर सिंह व सतपाल, वार्ड नंबर 14 से बबली, सीमा व मुकेश रानी, वार्ड नंबर 15 से निधि ने अपना नामांकन भरा।
सीवन नगर पालिका में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इनमें रेखा रानी, अंजू बाला तथा लक्ष्मी रानी शामिल रहे। वहीं 19 उम्मीदवारों ने उम्मीदवारों पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर एक से गरिंद्र सिंह व संजय कुमार, वार्ड नंबर दो से मुकेश कुमार व दीपक, वार्ड नंबर पांच से बेअंत कौर व दीपक कुमार, वार्ड नंबर छह से सोनू, वार्ड नंबर सात से सतनाम कौर, वार्ड नंबर आठ से रवि, हरदीप सिंह व महावीर, वार्ड नंबर नौ से राहुल व सुरेश सैनी, वार्ड नंबर 10 से भतेरी देवी, वार्ड नंबर 11 से पूनम सैनी व प्रिया, वार्ड नंबर 13 से संजय कुमार व विकास कुमार, वार्ड नंबर 15 से गुरप्रीत सिंह ने अपना पर्चा भरा।


डीसी ने बताया कि कलायत नगर पालिका चुनाव के लिए कलायत एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा प्राप्त किए जा रहे हैं। पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए पूंडरी नगर पालिका व सीवन नगर पालिका के लिए सीवन नगर पालिका कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं। इसके बाद 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चुनाव के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।

25 कैथल। सीवन में नामांकन करने के लिए पहुंचे प्रत्याशी। संवाद 

25 कैथल। सीवन में नामांकन करने के लिए पहुंचे प्रत्याशी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed