{"_id":"616f355f5a438d51ab264399","slug":"four-motorcycles-stolen-from-different-places-kaithal-news-knl870454198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अलग-अलग जगहों से चार मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अलग-अलग जगहों से चार मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग जगहों से चार मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। बाइक चोर गिरोह की सक्रियता पुलिस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले मामले में पूंडरी के गांव बाकल निवासी गुरबाज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे गांव में अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। इसी प्रकार दूसरे मामले में गांव ब्राह्मणीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को उसकी खेत में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। तीसरे मामले में पट्टी डागर गांव सिल्ला खेड़ा निवासी परमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को पुरानी अनाज मंडी कैथल से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। चौथे मामले में न्यू बैंक कॉलोनी चंदाना रोड निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्तूबर को अंडर ब्रिज, खनौरी रोड बाईपास से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया। पुलिस ने सभी मामलों अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।