फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   four died from corona, 119 new case found

169 कोरोना संक्रमित हुए रिकवर, 119 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
four died from corona, 119 new case found
जिले में सोमवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 119 नए केस मिले है। इसके अलावा 169 मरीज ठीक होने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज किए गए। ये राहत की बात है कि रिकवरी बढ़ रही है। डीसी ने लोगों को सावधान रहकर कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से तय नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 119 नए केस मिले हैं। अब तक 180 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को जिला में कोरोना से 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिनमें 72 वर्षीय कलायत निवासी पुरुष, 55 वर्षीय रोहेड़ा निवासी पुरुष, 30 वर्षीय हरिपुरा निवासी महिला तथा 42 वर्षीय बात्ता निवासी पुरुष शामिल हैं, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था, शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि सोमवार को 169 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जिले में 8 हजार 964 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 904 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 890 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 13 हजार 775 में से 2 लाख 10 हजार 650 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में 693 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडीकल किट, आयुर्वेदिक दवाओं की होम डिलवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 7 हजार 636 व्यक्तियों में से 6 हजार 943 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 26 हजार 198 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 6 हजार 205 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 19 हजार 993 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 330 हेल्थ केयर वर्कर्स, 5 हजार 909 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 95 हजार 433 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 14 हजार 526 व्यक्ति शामिल हैं। सोमवार को कुल 4074 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 44 हेल्थ केयर वर्कर, 22 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1722 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 2286 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 16 हजार 180 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 14250 कोविशिल्ड तथा 1930 कोवैक्सीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed