फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four arrested for stealing Rs 98 lakh from office

Kaithal News: ऑफिस से 98 लाख रुपये चोरी में चार गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing Rs 98 lakh from office
कैथल। गुहला रोड चीका स्थित टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय से वहीं पर काम करने वाला एक व्यक्ति 98 लाख रुपये लेकर भाग गया। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने चार आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चीका निवासी बेयंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गुहला रोड चीका पर टूर एंड ट्रेवल्स का कार्यालय खोल रखा है। वह ऑफिस में विभिन्न देशों में जाने के लिए जहाज के टिकटें बनाने और वेस्टर्न यूनियन का काम करता है। सतपाल उर्फ सत्ता उसके ऑफिस में काम करता था। उसे ऑफिस के काम के बारे में सारी जानकारी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पिछले 10-12 दिन में करीब एक-डेढ़ करोड़ रुपये के विभिन्न लोगों के टिकट बनाए थे।
विज्ञापन


उसने बताया कि ये रुपये ऑफिस में बने लॉकर/अलमारी में रखे थे। करीब एक करोड़ रुपये के बारे में सतपाल उर्फ सत्ता को भी पता था। सात अप्रैल को शाम के समय वह लॉकर/अलमारी में रखे 98 लाख रुपये संभालकर सतपाल उर्फ सत्ता को ऑफिस की चाबी व लॉकर/अलमारी की चाबी यह कहकर दे गया कि दोनों चाबियां आफिस बंद करके घर पर दे आना। अगले दिन जब उसने ऑफिस खोलने के लिए घर से चाबी मांगी तो घर वाले कहने लगे कि सतपाल चाबी देकर नहीं गया था। इस पर उसने घर पर रखी दूसरी चाबियां लेकर ऑफिस खोला लेकिन वहां पर 98 लाख रुपये नहीं मिले। उसने उसी समय सतपाल उर्फ सत्ता को फोन किया तो उसने कहा कि वह बाहर है। शाम को आएगा और टाल-मटोल करने लगा। बाद में उसने मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत उसने पुलिस से की। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सतपाल उर्फ सत्ता, उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर, उसका लड़का हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी तथा उसकी लड़की रुपिंदर कौर सभी निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर पंजाब हाल निवासी चीका के रूप में हुई। आरोपी सतपाल को संगरूर से तथा शेष तीन आरोपियों को भवानीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करके व्यापक पूछताछ सहित बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed