फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused of liquor smuggling arrested

Kaithal News: शराब तस्करी करने वाले चार आरोपी काबू

Mon, 01 Jun 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four accused of liquor smuggling arrested
कैथल। अवैध शराब का धंधा करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 54.25 बोतल शराब और 150 लीटर लाहण बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में रविवार को पुलिस की टीम ने सांयकालीन गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव क्योड़क निवासी प्रदीप कुमार को काबू कर लिया। जांच में आरोपी के कब्जे से चलती भट्टी सहित 2 बोतल हथकढ़ी शराब और भट्टी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव काकौत निवासी मनीष कुमार के मकान पर दबिश देकर आरोपी मनीष कुमार को काबू कर लिया। मकान से 12 बोतल देसी, 17 पव्वे देसी, 7 बोतल अंग्रेजी व 15 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में पुलिस ने ट्रक यूनियन कैथल स्थित दुकान से जाखौली अड्डा कैथल निवासी करनैल सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे में एक प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। चौथे मामले में गांव महमूदपुर निवासी आरोपी वरयाम को काबू किया गया। उसके कब्जे से 150 लीटर लाहण बरामद हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed