फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested in liquor smuggling case

Kaithal News: शराब तस्करी के मामले में चार आरोपी काबू

Sat, 24 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in liquor smuggling case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के अलग-अलग चार मामलों में चार आरोपी काबू किए हैं। उनके कब्जे से 38.25 बोतल देसी शराब व 28.50 बोतल शराब बरामद हुई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस से एसआई नरेश कुमार की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान सूचना मिलने पर शिव कालोनी कैथल निवासी संजू उर्फ काला की शेरगढ़ रोड कैथल स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी संजू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 49 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में तितरम थाने के एएसआई रविंद्र सिंह की टीम की ने गुप्त पर हरसोला निवासी रोहताश की दुकान पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में 26 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


थाना सीवन के एएसआई अमृतलाल की टीम ने सूचना पर कैथल सीवन रोड पर नाकाबंदी करके बाइक पर सवार आए गुहणा निवासी सुखविंद्र सिंह को काबू कर लिया। कब्जे में बैग से 20.25 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका थाने के एचसी जसपाल व सिपाही शुभम की टीम ने सूचना पर पीडल सड़क पर पैदल आए गांव पीडल निवासी जगदेव को काबू कर लिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी जगदेव के कब्जे से 8.25 बोतल शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के िखलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए गए हैं।


नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कैथल क्षेत्र से 439 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर को काबू किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंह राज की की टीम सुबह के समय गश्त के दौरान प्योदा रोड के पास मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि नैना गांव निवासी शमशेर सिंह देवीगढ़ रोड के आस-पास अफीम बेचता है। सूचना पर पुलिस ने वाटर सप्लाई खेत देवीगढ़ के पास दबिश देकर नैना निवासी शमशेर को काबू कर लिया गया। बाद में पहुंचे डीएसपी एईसी कैथल गुरविंद्र सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 439 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई नरेश सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शुक्रवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed