Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLA Satvinder Rana passes away: A close associate of former Union Minister Birender Singh

पूर्व विधायक सतविंदर राणा का निधन: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र करीबी, दुष्यंत चौटाला के लिए किया था प्रचार

Sat, 21 Nov 2026 10:02 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: Naveen Updated Sat, 21 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

राजौंद निवासी सुरेंद्र और मनबीर ने बताया कि सतविंदर राणा बाद में जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कलायत से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Former MLA Satvinder Rana passes away: A close associate of former Union Minister Birender Singh
कांग्रेस नेता सतविंदर सिंह राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजौंद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतविंदर सिंह राणा का लंबी बीमारी के चलते  निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी परिजन देवेंद्र उर्फ बिल्लू राणा ने दी। उनके निधन से कैथल जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजौंद में किया जाएगा।

विज्ञापन


सतविंदर राणा की गिनती क्षेत्र के सक्रिय राजनीतिक नेताओं में होती थी। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां के करीबी माने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में रहकर संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1996 में तिवारी कांग्रेस की टिकट पर पहली बार राजौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2005 में कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए। इस तरह उन्होंने दो बार राजौंद क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


राणा वर्ष 1982 से 2014 तक कांग्रेस में रहे और वर्ष 2007 से 2014 तक पार्टी के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2009 और 2014 में उन्होंने पंचकूला जिले की कालका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि दोनों बार जीत हासिल नहीं कर सके। राजौंद विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के बाद यह हलका समाप्त हो गया और इसके गांव अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला के लिए पुराने राजौंद हलके में किया था प्रचार
राजौंद निवासी सुरेंद्र और मनबीर ने बताया कि सतविंदर राणा बाद में जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कलायत से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने दुष्यंत चौटाला को विधायक बनाने के लिए पुराने राजौंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर प्रचार किया था।


उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर दुष्यंत चौटाला के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। चुनाव में राणा को करीब 37 हजार वोट मिले थे। वर्ष 2024 में उन्होंने जजपा छोड़ दी और कांग्रेस में वापसी की। पूर्व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। उनके निधन से जिले की राजनीति में उनके लंबे अनुभव और पुराने राजनीतिक संपर्कों की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed