{"_id":"6817b77e54bca1581d0409a8","slug":"for-the-youth-of-rural-areas-the-government-is-engaged-in-setting-up-sports-nurseries-and-stadiums-in-villages-jindal-kaithal-news-c-245-1-kht1001-131509-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश के बीच गिरे ओले, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश के बीच गिरे ओले, किसान चिंतित
विज्ञापन
43 कैथल। शाम के समय हुई ओलावृष्टि के दौरान गिरे ओले। संवाद
कैथल। सुबह धूप। 11 बजे बूंदाबांदी और दोपहर साढ़े 12 बजे धूप। शाम पांच बजे आसमान में बादल और माैसम सुहावना। शाम छह बजे तेज बारिश के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश व ओलावृष्टि। रविवार को दिनभर कुछ ऐसा ही माैसम रहा। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। नई व विस्तार अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं भींग गया। माैसम विभाग ने भी आगामी तीन दिन में पश्चिम विक्षोभ के चलते आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
बारिश से बेल वाली सब्जियों के खराब होने का खतरा है। बारिश के बाद शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव भी हो गया। जिस कारण आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, उठान की गति धीमी होने के कारण अभी भी शहर की तीनों अनाज मंडियों में करीब 50 हजार गेहूं की बोरियां खुले में पड़ीं हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह वीरवार को आई तेज बारिश व आंधी व तूफान ने मौसम में एकदम बदलाव हुआ था। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। बारिश के बाद शहर में तापमान में सात से नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बारिश के कारण रविवार को तापमान में कमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी सात मई तक तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पूरे दिन बादल छाए रहने और करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
पिछले चार दिन में यह रहा है अधिकतम तापमान
तिथि तापमान
01 मई 38.2
02 मई 36.1
03 मई 41.4
04 मई 36.5
आगामी चार दिन यह रह सकता है अधिकतम तापमान
तिथि तापमान
05 मई 37.1
06 मई 36.2
07 मई 35.3
08 मई 37.3