फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   For

Kaithal News: तीन साल से 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री

Fri, 16 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
For
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में 15 जनवरी को तीन साल से न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। वर्ष 2023 और वर्ष 2024 की 15 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहा था। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिले में पिछले वर्ष 15 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और 2024 को 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल यह 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को कोल्ड डे की स्थिति में ला दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है, क्योंकि गिरता तापमान हृदय और श्वास संबंधी रोगों के खतरे को बढ़ाता है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है, जो पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएँ पहुँच रही हैं। मौसम विभाग का कहना है जनवरी के अंत तक ठंड जारी रह सकती है। आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से ठंड और बढ़ सकती है और हल्की बारिश भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें यातायात रहा प्रभावित

गिरते पारे और घने कोहरे ने जनजीवन पर असर डाला है। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। भारतीय रेलवे की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है।


n
फॉग लाइट व लो-बीम हेडलाइट का प्रयोग करें।

n
वाहन की गति नियंत्रित रखें। सीमित दृश्यता के कारण तेज चलना घातक है।

n
सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक की स्थिति में टक्कर से बच सकें।

n
इंडिकेटर व हैजार्ड लाइट का सही प्रयोग करें।

n
मुड़ते समय या रुकते समय इंडिकेटर का प्रयोग अवश्य करें।

n रिफ्लेक्टर टेप व संकेतक अनिवार्य रूप से लगाएं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, ट्रॉली, रेहड़ी व अन्य धीमी गति वाले वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप व संकेतक अवश्य लगे हों।

n वाहन के शीशे व वाइपर साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed