फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Food safety department team seized 20 quintals of fake mawa from a bus.

Kaithal News: फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने बस से पकड़ा 20 क्विंटल नकली मावा

Wed, 15 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Food safety department team seized 20 quintals of fake mawa from a bus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फूड सेफ्टी विभाग ने बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही एक बस से करीब 20 क्विंटल नकली मावा बरामद किया है। यह मावा बस के नीचे सामान रखने वाले स्थान पर छुपाकर ले जाया जा रहा था। मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रात को हिसार की ओर से आ रही एक बस को सूचना के आधार पर तितरम मोड़ पर रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई, तो बस के लगेज एरिया में रखा नकली मावा रखा हुआ मिला। जिसे फूड सेफ्टी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि बस में यात्री भी मौजूद थे लेकिन किसी को इस बात कही भनक तक नहीं लगी कि इसमें नकली और मिलावटी मावा ले जाया जा रहा है। इस मावे को ऐसे ही छुपाया गया था कि किसी को पता न चले। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीकानेर से नकली मावा पूरे हरियाणा में सप्लाई किया जाता है। इसमें कुरुक्षेत्र, हिसार कैथल और अंबाला शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके आधार पर हमने रात को ही यहां पर नाका लगवाया और तीन बजे के करीब बस को पकड़ लिया। बस से करीब 20 किलो नकली मावा मिला। प्राथमिक जांच में पाया गया कि यह पूरी तरह नकली है, अभी इसे जब्त कर लिया है और नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बस ड्राइवर से कागज और खरीद संबंधित बिल मांगा, तो वह दिखा नहीं सका। न ही किसी प्रकार का लाइसेंस पाया गया। बस ड्राइवर ने कबूला कि उनके पास मावे के 100 टीन थे, जिनमें से कुछ उन्होंने हिसार में उतरवा दिए। उसके बाद कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में उतारे जाने थे। मौके पर पुलिस को बुलाकर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ा गया।

मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है, बस को थाने ले जाया गया है। बस के ड्राइवर रामरतन ने बताया कि वे बीकानेर से चंडीगढ़ बस लेकर जा रहे थे, हम बस में मावा लेकर बीकानेर से चंडीगढ़ जा रहे थे। हम पार्टी का नाम नहीं जानते, लेकिन हमें फोन नंबर देकर बताया गया है कि यह कहां पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed