फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fog, people, daily routine, temprature, kaithal

कोहरे ने थामी रफ्तार, दिनचर्या हुई प्रभावित

Wed, 07 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 07 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
fog, people, daily routine, temprature, kaithal
गाड़ियां रेंगती रही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में बुधवार दिन भर कोहरे के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दोपहर बारह बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं शाम को भी जल्दी ही धुंध का प्रकोप बढ़ गया। कई जगह छिट-पुट हादसे भी हुए। वहीं सुबह स्कूली बच्चों सहित लोगों को अपनी दिनचर्या शुरू करने में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 9 बजे से ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू किया था। जिसका असर सुबह भी देखने को मिला। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोहरेे के कारण दृश्यता काफी कम रही। स्कूल के विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट भी दर्ज की गई। यह 11 से घटकर 6.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। कोहरे के कारण वातावरण में 96 प्रतिशत आर्द्रता रही। वहीं दृश्यता करीब 10 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तीन हादसे भी हुए। जिसमें पाड़ला रोड बाईपास पर सांघन निवासी लीला राम व गुलशन घायल हो गए। कलायत के कैंची चौक पर कलायत निवासी सुशील कुमार घायल हो गया। तीसरे हादसे में जाखौली निवासी मोहित को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि वीरवार को भी कोहरा छाया रहेगा। अभी तापमान में गिरावट आ सकती है।

कोहरे से किसानों को हो रहा फायदा
राजौंद। बुधवार को कोहरे की अधिकता के कारण पूरा दिन सूर्य देव के दर्शन न के बराबर रहे। इस कोहरे की अधिकता के साथ साथ ठंड का एहसास लोगों ने महसूस किया। जहां कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ, वहीं कोहरे से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी धीमी देखने को मिली। वाहन सुबह 10 बजे तक भी लाइट जलाकर चलते देखे गए। कई स्कूली छात्राओं ने बताया कि इस घने कोहरे के कारण उन्हें स्कूल जाने में वाहनों का काफी इंतजार करना पड़ा व कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं को देरी से कालेज पहुंचना मजबूरी बनकर रह गया।

उधर किसानों ने कहा कि यह कोहरा उनकी फसल के लिए बड़ा ही लाभदायक होगा। कृषि विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि जिस गेहूं की फसल की बिजाई किए 25 दिन हो चुके है उन किसानों को अपनी गेहूं की फसल को पहला पानी दे देना चाहिए जिससे इस कोहरे के साथ भी फसल की पैदावार में काफी बढ़ोतरी होगी।

नोटबंदी के बाद कोहरे से व्यापार प्रभावित
नोटबंदी के बाद अब कोहरे की दस्तक के साथ दुकानदारों के धंधे चौपट होने लगे है। राजौंद में बुधवार को कोहरे की अधिकता ने बाजारों की चहल पहल बिल्कुल खत्म करके रख दी। उधर दुकानदारों ने कहा कि पहले वह नोटबंदी के बाद भारी मुश्किल से गुजर रहे थे, अब कोहरे की शुरूआत के साथ जो थोड़ा बहुत काम था वो भी न के बराबर होकर रह गया है।


धुंध व सर्दी ने दिनचर्या पर लगाई ब्रेक
सीवन। मौसम में आए अचानक बदलाव से सर्दी ने दस्तक दी। कई दिनों के बाद धूंध की चादर ने वातावरण को अपनी आगोश में ले लिया। कृषि विदों ने माना की गेहूं की फसल की बढ़वार के सर्दी व कोहरा बहुत अच्छा है। इससे गेहूं की फसल में फुटाव अच्छा होगा। चारे की फसल बरसीम आदि की बढ़वार सर्दी व कोहरे के कारण कम होगी। धूंध व कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या पर ब्रेक सी लगा दी। पहले से ही नोटबंदी के कारण कामकाज काफी प्रभावित है। आज तो धूंध व सर्दी के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। लोग सर्दी से बचने के लिए दुकानों व घरों के बाहर बैठकर अलाव सेंकते रहे। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और अधिक सर्दी व धूंध पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed