फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flowers were offered at the statue of Maharana Pratap

Kaithal News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Flowers were offered at the statue of Maharana Pratap
राजौंद। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर युवाओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत के वीर सपूत, महान योद्धा और अद्भूत शौर्य व साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई। युवाओं ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे लोग कम ही हुए हैं, जिनमें किसी भी परिस्थिति में हार न मानने का जज्बा रहा हो।
विज्ञापन

युवाओं ने महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे कुछ लोगों में से एक रहे हैं, जिन्होंने त्याग, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कभी मुगलों के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी का युद्ध बहुत खास माना जाता है। यहां उन्होंने अकबर को अपने 20 हजार सैनिकों से टक्कर देकर पछाड़ा था। उनका संघर्ष हमेशा से युवाओं को प्रेरणा देता रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग पाली में हुआ था। महाराणा प्रताप ने मुगलों से कई लड़ाईयां लड़ी। 1596 में शिकार खेलते समय उन्हें चोट लगी जिससे वह कभी उबर नहीं पाए। 19 जनवरी 1597 को सिर्फ 57 वर्ष की आयु में चावड़ में उनका देहांत हो गया। इस मौके पर कुशल पाल राणा, कमल राणा, रविंद्र राणा, राजिंद्र पार्षद, संजय पार्षद, जोनी पार्षद, विजेन्द्र पार्षद, डाॅ. संदीप राणा, विरेंद्र राणा, महिपाल राणा, राजिंद्र राणा, संग्राम, भूपेंद्र, काका, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed