{"_id":"6ace73573b7cbe569d02e1d4","slug":"five-female-and-five-male-players-including-tania-and-khushi-selected-for-lawn-tennis-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156529-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लॉन टेनिस में तानिया, खुशी समेत पांच महिला और पांच पुरुष खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लॉन टेनिस में तानिया, खुशी समेत पांच महिला और पांच पुरुष खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
लॉन टेनिस मुकाबलों के दौरान खिलाड़ी स्टाफ के साथ। कोच
कैथल। जिला खेल महाकुंभ के तहत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल में लॉन टेनिस के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के आधार पर महिला और पुरुष वर्ग से पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए किया गया है। महिला वर्ग में तानिया, खुशी, सरोज देवी, याशी और यशिका ने जगह बनाई जबकि पुरुष वर्ग में सुमित, आदित्य, साहिल, वंश और मैक का चयन किया गया।
महिला वर्ग में जानवी और शशिकिरण को स्टैंड बाय खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल महाकुंभ के तहत जिले में 15 अक्तूबर तक 30 खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। अलग-अलग खेलों के लिए प्रतिदिन विभिन्न स्टेडियमों और खेल स्थलों पर प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इन मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयन किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। जिले में विभिन्न खेलों के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के साथ राज्य स्तर के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना है। लॉन टेनिस के मुकाबले बॉक्सिंग कोच एवं खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी गुरमीत सिंह की देखरेख में आयोजित किए गए।