फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five computer operators of SDM office suspended

Kaithal: रैली की अनुमति मांगने पर जवाब में मिले अपशब्द, एसडीएम कार्यालय के पांच कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

Sat, 06 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Updated Sat, 06 Apr 2024 02:32 AM IST
सार

एक राजनैतिक दल ने रैली की अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि उसके जवाब में अपशब्द लिखे गए थे। एआरओ एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा है।  

विज्ञापन
Five computer operators of SDM office suspended
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा में एक राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने चुनावी रैली की अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर आवेदन किया तो उसे जवाब में अनुमति की बजाय अपशब्द मिले। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की कारगुजारी से नाराज एसडीएम ने शुक्रवार को पांच ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी है। साइबर पुलिस ने आयोग की वेबसाइट हैक करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता कैथल निवासी शुभम राणा ने कैथल में रैली की अनुमति लेने के लिए निर्वाचन आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। शुक्रवार सुबह कैथल के एआरओ एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने कार्यालय पहुंचकर पोर्टल खोला तो ऑनलाइन आवेदन में रैली को अनुमति देने या अनुमति न देने वाले कॉलम में हरियाणवी भाषा में अपशब्द लिखे थे। साथ ही अनुमति का ऑर्डर देने के विकल्प के स्थान पर किसी महिला की फोटो लगा दी गई थी। निर्वाचन आयोग के इस ऑनलाइन आवेदन में डिलीट करने का विकल्प नहीं होता इसलिए किसी भी ऑपरेटर की ओर से की गई इन टिप्पणियों को डिलीट नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने सभी ऑपरेटरों से इस तरह की टिप्पणी करने के बारे में पूछताछ की। जब सभी ने मामले में शामिल होने से इन्कार कर दिया तो एसडीएम ने पांच ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया। एसडीएम ने कहा कि जांच के बाद ही पता लगेगा कि किस यूजर आईडी से कारगुजारी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि किसी ने आईडी या पोर्टल को हैक कर लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के लिए अनुमति मांगने पर यह कारगुजारी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला अध्याय है। इससे साबित होता है कि कैथल में अधिकारी नहीं, बल्कि भाजपा एजेंट चुनाव आयोग के कार्यालय में बैठे हैं। जो प्रशासनिक अधिकारी आचार संहिता का सम्मान नहीं करते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का काम है। बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिनसे लगता है कि चुनाव आयोग अपनी भूमिका निभाने में विफल हो रहा है। - अनुराग ढांडा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed