{"_id":"613cfdf98ebc3e59cd6cb75e","slug":"first-merit-list-released-for-admission-in-colleges-kaithal-news-knl829036157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
First merit list released for admission in colleges
- फोटो : Kaithal
जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए शनिवार को प्रथम मेरिट सूची जारी की गई। इस बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है, ऐसे में मेरिट सूची भी ऑनलाइन ही जारी की गई। अलग-अलग डिग्री कोर्सों में व अलग-अलग श्रेणी में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में ऑल इंडिया ओपन श्रेणी की बीकॉम की प्रतिशत सबसे ज्यादा 108 तक रही।
दूसरी ओर राजकीय कॉलेज कैथल में बीटीएम कोर्स के लिए बीसी-ए श्रेणी की लिस्ट 33.6 प्रतिशत तक न्यूनतम रही। बीए के लिए मेरिट सूची देर शाम तक कॉलेजों में जारी नहीं हो पाई।
प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 तक जमा करवा सकेंगे फीस-जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम मेरिट सूची में आया है। वे विद्यार्थी अब विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिले के लिए 15 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। उसके बाद 17 सितंबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को शाम चार बजे के बाद फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल खुल पाया। ऐसे में पहले दिन विद्यार्थियों को कॉलेजों में जाकर ऑफलाइन फीस जमा करवाने का मौका नहीं मिला। रविवार को भी कॉलेजों में अवकाश होने के कारण ऑफलाइन फीस जमा नहीं हो सकेगी, लेकिन ऐसे में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करवाने का विकल्प है। सोमवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फीस जमा की जाएगी।
आरकेएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल व राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता अरोड़ा ने बताया कि मुख्य संकायों में मेरिट सूची 100 प्रतिशत से ज्यादा रही है। इससे कॉलेजों के प्रति विद्यार्थियों का रूझान स्पष्ट होता है। विद्यार्थी निर्धारित समय तक फीस जमा करवा कर विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।