फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First deep fog of the season, increased cold

Kaithal News: सीजन की पहली गहरी धुंध, बढ़ी ठंड

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
First deep fog of the season, increased cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। जिले भर में बुधवार को सीजन की पहली गहरी धुंध पड़ी। मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय ही पूरे क्षेत्र को धुंध ने अपने आगोश में ले लिया। धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

ज्यादातर सड़क पर वाहन भी रेंग रेंग कर चल रहे थे। दिन के समय भी वाहन चालकों को वाहनों की लाइटें जला कर चलना पड़ रहा था। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह के समय बाजार सुनसान रहे और दोपहर होते होते इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर पहुंचे। शाम को भी जल्दी ही बाजार सुनसान हो गए। सीवन क्षेत्र के किसान राजेश रहेजा, भीषू चौधरी, जरनैल सिंह धंजू, राजविंद्र सिंह, सुरेंद्र सरदाना, सतीश सरदाना, कुलदीप सिंह, जगरूप सिंह, अंतरजीत सिंह व अन्य किसानों का कहना था कि यह जो ठंड व कोहरा पड़ रहा है। यह सरसों व गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी सब्जी की फसल के लिए भी यह ठंड लाभदायक है, क्योंकि अभी यह सूखी ठंड है। आने वाले दिनों में ठंड ओर अधिक बढ़ने की संभावना है।

उधर, मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस बार ठंड का प्रकोप जल्द शुरू हो सकता है। मौसम में अचानक बदलाव होने के बाद सुबह के समय जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हुई। वहीं, लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई घटने से मिली थोड़ी राहत

कैथल। नवंबर माह के पहले पखवाड़े के अंतिम पड़ाव में धुंध बढ़ने के बावजूद एक्यूआई घटने से राहत रही। बुधवार को एक्यूआई 221 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 284 दर्ज किया गया था। अब सुबह व शाम के समय अधिक ठंड होने लगी है। वायु प्रदूषण का स्तर कभी कम हो रहा है और कभी अधिक। एक्यूआई में लगातार बदलाव हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed