फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First Cut of released in Kaithal ITI

कैथल आईटीआई : पहली कट ऑफ जारी, 98 प्रतिशत पर रुकी सूई

Fri, 27 Jun 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 27 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
First Cut of released in Kaithal ITI
कैथल।  राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को जारी पहली कट ऑफ लिस्ट ने सबके होश उड़ा दिए। शुक्रवार सुबह ही विद्यार्थियों की भीड़ मेरिट लिस्ट देखने के लिए उमड़ पड़ा। स्टूडेंट्स को जब पता चला कि पहली कट ऑफ लिस्ट 98.83 रही है तो वे हैरान रह गए। जिले की सभी आईटीआई की 1800 सीटों के लिए 5300 से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स पहली पसंद
गौरतलब है कि मेरिट में  90 प्रतिशत से ऊपर 48 और 80 प्रतिशत से ऊपर 403 बच्चे आए। ऐसे में 80 प्रतिशत से कम मेरिट वाले युवाओं को मनपसंद व्यवसायों में दाखिले लेने से वंचित रहना पड़ सकता है। बच्चों ने सबसे ज्यादा इलैक्ट्रिशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन


इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कोपा, फिटर, वेल्डर सहित लड़कियों में फैशन डिजाइनिंग जैसी ट्रेड पहली पसंद हैं। विद्यार्थी सीमा, नरेश कुमार और संजय ने कहा कि इस मेरिट से उन्हें अनुमान हो गया है कि उनका दाखिला किस ट्रेड में हो सकता है। अब इसी अनुसार वे अपने दाखिले की प्लानिंग करेंगे। यदि यहां दाखिला नहीं हो पाता है तो वे दूसरे विकल्पों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1800 सीटों पर 5301 आवेदन
आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस बार मेरिट सूची में अधिक अंक वाले  विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कुल 5301 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। शेड्यूल के अनुसार दाखिले दिए जाएंगे।


काउंसिलिंग और दाखिले का शेड्यूल

आईटीआई कैथल में एनसीवीटी व्यवसाय के लिए।
70 प्रतिशत या इससे अधिक : दो जुलाई
65 प्रतिशत या इससे अधिक : तीन जुलाई
60 प्रतिशत या इससे अधिक : चार जुलाई
53 प्रतिशत या इससे अधिक : चार जुलाई
अन्य : सात जुलाई

एससीवीटी व्यवसायों के लिए
67 प्रतिशत या इससे अधिक : आठ जुलाई
60 प्रतिशत या इससे अधिक : नौ जुलाई
54 प्रतिशत या इससे अधिक : दस जुलाई
45 प्रतिशत या इससे अधिक : 11 जुलाई
शेष अन्य : 12 जुलाई
महिला आईटीआई
एनसीवीटी व्यवसायों के लिए- एक जुलाई
एससीवीटी व्यवसायों के लिए- दो जुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed