फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire broke out in a house near the Gyarah Rudri temple

Kaithal News: ग्यारह रुद्री मंदिर के पास मकान में लगी आग

Fri, 12 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house near the Gyarah Rudri temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट स्थित श्री ग्यारह रुद्री मंदिर के पास एक मकान में शाम के समय अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग काबू में नहीं आई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिस मकान में आग लगी, वह पूर्ण शर्मा का है। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद लीलू सैनी ने बताया कि आग से घर का अधिकतर सामान नष्ट हो गया है। आग लगते ही पूर्ण शर्मा ने अपने दिव्यांग बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि सामान जलने के कारण परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा बेटा कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता है। ऐसे में यह नुकसान परिवार के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले करनाल रोड स्थित एक फाइनेंस बैंक में भी आग लगी थी, जिसमें केवल सामान को नुकसान हुआ था। उस समय भी फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड इंचार्ज नरेश ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed