फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire broke out at 20 places in the district due to storm, fire engines fell short

आंधी से जिले में 20 जगह लगी आग, कम पड़ी दमकल की गाडिय़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at 20 places in the district due to storm, fire engines fell short
कैथल। सोमवार रात आंधी में जिले में करीब 20 स्थानों पर आग लगने से कोहराम मच गया। आग को कड़ी मशक्कत से बुझाया गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। दो दर्जन से अधिक गांवों में आग के कारण तूड़ी के कूप सहित फसल के फाने जलकर राख हो गए। जिले में आग बुझाने के लिए 14 गाड़ियां लगाई गईं थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम अचानक आए मौसम में परिवर्तन के बाद तेज अंधड़ शुरू हो गया। इससे जिले भर में कई जगह आग लग गई। एक ही समय में ढांड, ढुढ़वा, पुराने बस स्टैंड के पास लकड़ियों में, कौल, नंद करण माजरा, धरेडू, कलायत बाईपास, संदल खेड़ी, जाट स्कूल के नजदीक दुकान में, बुढ़ाखेड़ा, साहरण और पूंडरी सहित कई जगह से आग की सूचना देने के लिए दमकल कार्यालय में फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पांच गाड़ियां हैं। वहीं गुहला में तीन, कलायत में दो, पूंडरी में दो, राजौंद और ढांड में एक-एक गाड़ी को प्रभावित इलाकों में रवाना किया गया। इस बीच दमकल कार्यालय में करीब दो घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कौल के खेतों में लगी आग
कौल के खेतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कई एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। वहीं कई जगह पर तूड़ी के कूप भी जले हैं। साथ ही पूंडरी के गांव धेरडू के खेतों में आग लग गई। कलायत बाईपास पर भी गेहूं के फानों में आग लगी। संदल खेड़ी में फानों में आग लगी। जाट स्कूल के नजदीक एक दुकान में आग लग गई। जहां पर 20 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सहारण और कैलरम में कूप में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से कई जगह पर बिजली के पोल भी टूट गए। जहां पर एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही। दो जगह पर ट्रांसफार्मर का सामान, तीन गांव में बिजली के लगभग 15 पोल गिरे हैं। सबसे ज्यादा कमलापुर, कलायत व कुतुबपुर में बिजली की समस्या रही। कुतुबपुर में बिजली सुबह तीन बजे तक गुल रही। रात को ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने मुरम्मत का काम किया। कई जगह पर पेड़ भी गिर गए हैं। इससे रास्ता भी बाधित हुआ है।

दमकल विभाग शहरी क्षेत्र के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह पर आग लग गई थी। तुरंत क्षेत्र वाली गाड़ियों को घटना स्थल पर भेज दिया था। आग को काबू पाया। पूरे जिले में 14 गाड़ियां और दो बुलेट मोटरसाइकिल हैं। सभी को रात के समय निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed