फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fire broke at Karna Raod SBI branch

फिर लगी एसबीआई की शाखा में आग

Fri, 11 Apr 2014 11:25 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 11 Apr 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fire broke at Karna Raod SBI branch
करनाल रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में वीरवार को आग लग गई।  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो माह के अंतराल में बैंक में दूसरी मर्तबा आग की घटना हुई है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बैंक में वीरवार को करीब दो घंटे तक काम प्रभावित रहा। वहीं, दमकल विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारतीय स्टेट बैंक की करनाल रोड स्थित शाखा में धुंआ उठता देख किसी ने बाहर से ही दमकल विभाग को फोन कर दिया। इसी बीच धुएं के चलते बैंक का अलार्म भी बज उठा। जिस पर एक बार तो बैंक में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों को पता चला कि बैंक के पिछले हिस्से में बेकार पड़े सामान में आग लगी है। इससे एक एयरकंडीशनर भी जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची तथा बैंक के पिछले हिस्से की साइड से ही पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के चलते मुख्य मार्ग पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि आखिरकार इसी बैंक में आगजनी की लगातार वारदात क्यों हो रही हैं। करीब दो माह पूर्व भी बैंक में आग से काफी नुकसान हुआ था।

व्यर्थ सामान जल गया : मैनेजर
शुक्रवार को बैंक के जिस हिस्से में आग लगी, वह काफी पीछे था। जिसमें आग कैसे लगी, यह भी अपने आप में जांच का विषय है।

घटना के काफी देर तक बैंक का मुख्य द्वार भी बंद रहा। बैंक के मैनेजर राजकरण का कहना है कि बैंक के  पिछले हिस्से में व्यर्थ सामान पड़ा है। बैंक अधिकारी अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच किसी ने बीड़ी जलाने के बाद इसे व्यर्थ सामान में फेंक दिया। जिसके चलते आग लग गई। आग से कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। न ही बैंक के कामकाज पर असर पड़ा है। बैंक में आगजनी से निपटने के लिए सारे उपाय किए गए हैं।


जींद बाइपास रोड पर मिल में आग
जींद रोड बाइपास नाके के निकट एक मिल में भी आग लग गई। दमकल विभाग गाड़ी ने मौके पर आग पर काबू पाया। मिल मालिक ने घटना के बारे में बताने से इंकार कर दिया। लेकिन आग से मिल का एक खाली पड़े प्लाट में रखा गया सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed