फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR on five people for fraud

खरकड़ा के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया

Wed, 08 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथ्ाल Updated Wed, 08 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव खरकड़ा में नकली हस्ताक्षर दिखाकर जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। सिविल लाईन पुलिस ने गांव खरकड़ा पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। गांव खरकड़ा निवासी बूधाराम ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका परिवार लंबे समय से सिरसा में रहता है। गांव खरकड़ा में उनकी 114 कनाल 5 मरले जमीन थी। जो उसके पिता ने गांव के ही कुछ लोगों को खेती करने के लिए दी हुई थी।


 उसने बताया कि पांचों आरोपियों ने उर्दू भाषा में ब्याना लिखवाकर उसके पिता से उस पर अंगूठा लगवा लिया और धोखे से 1986 में जमीन अपने अपने नाम करवा ली। यहां भी उसके पिता का अंगूठा लगवाया गया। जबकि उसके पिता की मौत तो दिसंबर 1983 में ही हो गई थी। जबकि आरोपियों ने 1986 में अंगूठा लगवाया दर्शाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से अंगूठे का प्रयोग किया है। जब उनसे जमीन वापिस मांगी गई तो वे उसेे जान से मारने की धमकी देने लगे। जांच अधिकारी बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने गांव खरकड़ा निवासी कश्मीर सिंह, निशाबर सिंह, निशान सिंह, सतपाल व कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed