{"_id":"6924ba3998e4edd32c09a7ab","slug":"fir-lodged-against-agency-for-uprooting-and-selling-blocks-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141172-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्लॉक उखाड़कर बेचने में एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्लॉक उखाड़कर बेचने में एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 25 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
कैथल। अंबाला-ढांड रोड के बीच स्थित एक गली में अवैध तरीके से ब्लॉक उखाड़कर उन्हें बेचने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक एजेंसी ने नगर परिषद से अनुमति लिए बिना ये ब्लॉक उखाड़ लिए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए शहर थाना में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नगर परिषद कैथल द्वारा गली निर्माण कार्य का टेंडर ई-निविदा के माध्यम से 19 अगस्त को लगाया गया था। इस प्रक्रिया में एलआई दा प्रीतक कॉपरेटिव लिमिटेड सोसाइटी, बुढ़ायन एजेंसी के रूप में चयनित हुई थी। एजेंसी को नगर परिषद कार्यालय द्वारा लेटर ऑफ ऐक्सैप्टैंस भी जारी किया गया था।
15 दिन पहले उखाड़े गए ब्लॉक
शिकायत के अनुसार एजेंसी ने लेटर जारी होने के बाद बिना नगर परिषद को सूचित किए और बिना वर्क ऑर्डर के लगभग 15 दिन पहले गली के ब्लॉक उखाड़ लिए और उन्हें वहां से उठाकर ले गई। इस कारण गलीवासी परेशान हैं और उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में अंकुर नामक व्यक्ति ने भी शिकायत दी थी। कार्यकारी अधिकारी ने एजेंसी पर बिना अनुमति और बिना वर्क ऑर्डर के सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू
शहर थाना प्रभारी एसएचओ गीता ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।