Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fined Rs 20,000 for possession of 6 kg doda post

Kaithal News: 6 किलो डोडा पोस्त रखने के दोषी को 20 हजार रुपये जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fined Rs 20,000 for possession of 6 kg doda post
कैथल। राजौंद थाना क्षेत्र में 6 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त रखने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी गुलाब सिंह निवासी गांव दुड़ाना, तहसील अलेवा, जिला जींद को जेल में बिताई अवधि (दो जुलाई से तीन अगस्त 2026) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जुर्माना अदा करने पर अदालत ने उसे रिहा करने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार, दो जुलाई 2026 को राजौंद थाना पुलिस ने गुलाब सिंह के कब्जे से 6 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। आरोपी के पास नशीले पदार्थ को रखने का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान 26 नवंबर को अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए। इस पर आरोपी ने बिना किसी दबाव या प्रभाव के स्वेच्छा से अपना जुर्म कबूल कर लिया। अदालत ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए सजा के बिंदु पर सुनवाई की। सजा पर सुनवाई के दौरान दोषी ने अदालत को बताया कि वह अनपढ़ है और शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह कई बीमारियों से भी पीड़ित है। परिवार के अन्य सदस्य आजीविका के लिए पूरी तरह उस पर निर्भर हैं। वह परिवार में अकेला कमाने वाला है और पहले किसी आपराधिक मामले में दोषी नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

अदालत ने अपनाया सुधारात्मक दृष्टिकोण
अदालत ने फैसले में कहा कि बरामद डोडा पोस्त की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी से कम है। इस मामले में अधिकतम सजा 10 साल तक हो सकती है, जबकि कानून में न्यूनतम सजा निर्धारित नहीं है। दोषी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह पहले ही करीब एक माह जेल में रह चुका है। अदालत ने माना कि लंबे समय तक जेल में रखने से उसके सुधार की संभावना प्रभावित हो सकती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उसे पहले जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना जमा करवाने के बाद दोषी को रिहा करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed