फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Filed report of firing

Kaithal News: गोली चलाने की दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 18 Feb 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Filed report of firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद के गांव जाखौली में शौचालय के रुके एक युवक पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया। इससे युवक घायल हो गया और उसे उसके साथ जा रहे साथी ने तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। मामला गत 12 फरवरी का है। पीड़ित ने ठीक होने के बाद तितरम थाना में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है।

थाना तितरम में दी गई शिकायत में जाखौली निवासी दीपक ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 12ः50 के करीब सुबह उसके साथ गोविंदा पाई थे। वे किसी काम से बाहर बालू गांव से आए थे। इस दौरान बीच में कसान गांव के होटल लगभग 30 से 40 मिनट तक रुके व खाना खाया। इसके बाद वे गांव जाखौली में आ गए थे। वहां आने के बाद हम श्मशान घाट पर दो मिनट रुके शौचालय के लिए उस समय उस पर फायर हुआ। एक फायर उसके दाएं हाथ में हुआ और पेट में गोली लगी।
विज्ञापन


दीपक ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि गोली मारने वाले व्यक्ति कौन थे। वे किसी साधन पर आए थे और गोली मारने के बाद सौंगल गांव की तरफ चले गए। अधिक खून बहने पर उसका साथी गोविंदा पाई पहले तो कैथल के सिग्नस अस्पताल कैथल में ले गया। इसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, लेकिन वे हिसार के सवोर्दय अस्पताल में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यहां से रोहतक के पीजीआई में इलाज के लिए चले गए। इसके बाद उसे 16 फरवरी को छुट्टी मिली। इसके बाद वह घर पर आ गया। दो अज्ञात व्यक्ति जो मुंह ढके हुए थे पहचान नहीं आए जिनमें से एक व्यक्ति ने उसके जान से मारने की नियत से फायर किया। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

तितरम थाना जांच अधिकारी एएसआई रोहताश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed