फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fight

मामूली कहासुनी में चार घरों में तोड़फोड़, महिला समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
fight
fight - फोटो : Kaithal
शुगर मिल कालोनी में शुक्रवार रात को शादी समारोह में आए लोगों ने मामूली कहासुनी पर कालोनी के चार घरों घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में कॉलोनी के चार लोग घायल भी हो गए। मारपीट की शिकायत के बावजूद 20 घंटे तक सुनवाई नहीं होने पर कालोनी के लोग भड़क उठे और एसपी आवास के सामने करनाल रोड पर शनिवार सांय जाम लगा दिया। जाम लगते ही मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पड़ोस में एक पूर्व पुलिस कर्मचारी के घर में विवाह था। जिसमें एक व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया। विरोध करने भारी संख्या में लोग उनकी कालोनी में घुस गए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनके घरों के दरवाजे तोड़ डाले। साथ ही अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। इस हमले में उनके पक्ष में रोहित, विशाल, नरेश व कमली को चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी। लेकिन वहां कहा गया कि सोमवार को वे सुनवाई करेंगे। वे पहले जिला अस्पताल, फिर थाने में भटकते रहे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार सांय वे एसपी से मिलने के लिए उनके आवास पर आए थे। जहां से उन्हें यह कह दिया कि आप घर चले जाओ। कार्रवाई हो जाएगी। मजबूरन कालोनी के लोग करनाल रोड पर सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चार घरों में की तोड़फोड़: लोगों ने बताया कि शराब पीए हुए कई लोगों ने उनके चार घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उनके दरवाजे टूटे हुए हैं। सामान बिखरा हुआ है। पुलिस से मांग है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी रामकुमार ने कहा कि पुलिस रात को भी मौके पर गई थी। सुबह भी वहां निरीक्षण किया गया। आरोपी पक्ष के लोग बारात में गए हैं, जैसे ही वे वापिस आते हैं, इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएचओ सिविल लाइन विरेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed