{"_id":"6866d8afd0fa5d79280b65f8","slug":"fifth-accused-arrested-in-tractor-trolley-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683780-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई जसवंत सिंह की टीम ने जांच करते हुए जिला संगरूर पंजाब के खुंबरवाल निवासी जसपाल उर्फ बारा सिंह को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माडल टाउन निवासी अर्पित ने शिकायत दी थी कि वह क्योड़क में खेती करता है। 11 मार्च की रात अज्ञात लोग उसके ट्रैक्टर-ट्राली को चुरा ले गए। थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की जा चुकी है। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। निजी कार्यालय से नकदी चोरी के मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए राज नगर निवासी रवि कुमार को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डोगरा गेट निवासी विकास धीमान ने शिकायत दी थी कि 15 जून की रात करनाल रोड स्थित उसके कार्यालय से अज्ञात व्यक्ति 70 हजार रुपये चोरी कर ले गया। थाना सिविल लाइन में यह केस दर्ज कराया गया। आरोपी के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए। उसे वीरवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संवाद
साइकिल चोरी में दूसरा आरोपी काबू
कैथल। कलायत थाना पुलिस ने अस्पताल से साइकिल चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीएसआई मन्नू की टीम ने जांच कर कलायत निवासी आरोपी राहुल को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की लैब में कार्यरत अनिल ने शिकायत दी थी कि 27 जून को बलजीत साइकिल चुरा ले गया। इस पर कलायत थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोपी बलजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने साइकिल राहुल को बेच दी थी, जो राहुल के कब्जे से बरामद कर ली गई। संवाद