फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Female doctor accuses former SMO of harassment

महिला डॉक्टर ने पूर्व एसएमओ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Female doctor accuses former SMO of harassment
कैथल। उपमंडल नागरिक अस्पताल गुहला में कार्यरत महिला चिकित्सक ने राज्य महिला आयोग को शिकायत देकर अस्पताल से सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व एसएमओ और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। आयोग ने इस शिकायत पर सीएमओ कैथल को पत्र जारी करके मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

आयोग को दी शिकायत में नागरिक अस्पताल गुहला की महिला डॉ. प्रीति सिंगला ने बताया कि गुहला अस्पताल से सेवानिवृत्त पूर्व एसएमओ डॉ. बीबी कक्कड़ उनकी झूठी शिकायतें कर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. कक्कड़ स्वयं और अन्य लोगों से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करवा रहे हैं। इससे उनके कार्य में बाधा आ रही है। अपनी शिकायत में महिला डॉक्टर ने डॉ. बीबी कक्कड़ पर सेवा में रहते हुए कई तरह की अनियमितताओं का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने प्रताड़ना में गुहला अस्पताल में ही कार्यरत डॉ. संजीव गोयल के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर का कहना है कि यह सब डॉ. संजीव गोयल को गुहला अस्पताल का प्रभारी बनवाने के लिए किया जा रहा है। महिला चिकित्सक ने शिकायत में उपरोक्त दोनों डॉक्टरों से जान के खतरे की भी आशंका जताई है। शिकायत के बाद महिला आयोग ने सीएमओ को पत्र जारी करके मामले की जांच कर आयोग को रिपोर्ट भेजने को कहा है। सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा का कहना है आयोग के निर्देश प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत रिपोर्ट आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों का प्रमाण दें महिला चिकित्सक : डॉ. कक्कड़
महिला चिकित्सक की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी कक्कड़ ने कहा कि अगर महिला डॉक्टर की ओर से लगाए गए आरोप सही हैं तो वे इसके लिए प्रमाण दें। इस प्रकार के आरोप कोई भी व्यक्ति किसी पर लगा सकता है। वह कई साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यहां तक कि अस्पताल में आते-जाते भी नहीं हैं। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed