{"_id":"6a8dd4ae04115653b702574b","slug":"fees-for-pg-admissions-can-be-deposited-until-the-27th-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154254-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीजी में दाखिलों के लिए 27 तक जमा होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीजी में दाखिलों के लिए 27 तक जमा होगी फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर यानी पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए मंगलवार को फीस जमा करवाने का पहला दिन रहा। मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन दाखिलों की रफ्तार कम रही। अब चयनित विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए 27 अगस्त तक का समय है। दाखिला प्रक्रिया के तहत मेधा सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
इसके बाद 28 अगस्त को खाली रह गई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर रिक्त सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को आगे भी अवसर दिया गया है। 29 अगस्त को दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त से 5 सितंबर तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं 6 से 12 सितंबर तक काउंसलिंग फीस के साथ प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा। आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल का कहना है कि पहले दिन कितने दाखिले हुए तकनीकी खामियों की वजह से सही जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन उनकी विद्यार्थियों से अपील है कि वे अपना समय गंवाए बिना दाखिला सुनिश्चित करें।