{"_id":"668c89cc7171f0f506023844","slug":"farmers-will-get-seven-thousand-rupees-per-acre-on-alternative-crops-kaithal-news-c-18-1-knl1004-426851-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वैकल्पिक फसलों पर किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ सात हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वैकल्पिक फसलों पर किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ सात हजार रुपये
Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए धान की सीधी बिजाई के लिए पंजीकरण करना होगा, तभी किसान को यह लाभ दिया जाएगा।
कृषि विभाग की तरफ से हरसौला, राजौंद व बाकल में सोमवार को इस संबंध में किसान जागरूक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया। ये शिविर उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारण के दिशानिर्देश व उपमंडल कृषि अधिकारी कैथल डॉ. सतीश कुमार नारा की अध्यक्षता में लगाएं गए।
शिविरों में खंड कृषि अधिकारी कैथल जगबीर लांबा, खंड राजौंद अधिकारी हरमीत सिंह व पूंडरी कृषि अधिकारी बलवान सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई करने का आह्वान किया। डॉ. लांबा ने कहा कि अगर किसान धान की सीधी बिजाई करेगा, उसको सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। किसानों को धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों में रूप में कपास, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द व तिल लगा सकते हैं। इस मौके पर बीटीएम राजबीर सिंह, एटीएम विनय, व कृषि पर्यवेक्षक संदीप, सहदेव, बलजीत, सुरेंद्र व कर्मबीर मौजूद रहे। संवाद